इजरायल हमास युद्ध 12वें दिन भी जारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि गाजा पर इजरायल की बमबारी से मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या मंगलवार को लगभग तीन हजार हो गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल हमास युद्ध का आज 12वां दिन है। हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायली सैनिक लगातार गाजा में सैन्य कार्रवाई कर रही है। वहीं, अब इजरायल ने लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
