इजरायल-हमास जंग के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी कि इस कंट्रोल रूम की स्थापना का मकसद इजरायल में स्थिति पर नजर बनाए रखने और वहां फंसे लोगों को सूचना एवं सहायता प्रदान करना होगा।
