Wednesday, February 11, 2026

इज़राइल व हमास संघर्ष विराम का और विस्तार करने पर सहमत


दोहा/गाजा, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चार दिवसीय युद्धविराम मंगलवार को समाप्त होने के साथ, इजराइल और हमास मानवीय विराम को दो दिनों तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

प्रवक्ता ने एक्स पर कहा, “कतर ने घोषणा की है कि गाजा पट्टी में अतिरिक्त दो दिनों के लिए मानवीय विराम बढ़ाने पर एक समझौता हुआ है।”

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबि‍क इस विस्तार को “युद्ध के अंधेरे के बीच आशा और मानवता की एक झलक” मानते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा: “मुझे पूरी उम्मीद है कि इससे हम गाजा में लोगों के लिए मानवीय सहायता को और भी अधिक बढ़ाने में सक्षम होंगे, वे बहुत कष्ट सह रहे हैं।”

24 नवंबर को लागू हुए इजराइल-हमास संघर्ष विराम के आखिरी दिन सोमवार को इजराइल ने पुष्टि की कि हमास ने गाजा पट्टी में अन्य 11 बंदियों को रिहा कर दिया है, जबकि इजराइल द्वारा रिहा किए गए 33 फिलिस्तीनी मंगलवार तड़के वेस्ट बैंक के रामल्ला शहर में पहुंचे।

कतरी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमास द्वारा मुक्त कराए गए 11 बंधक दोहरे नागरिक हैं, इनमें तीन इजरायली-फ्रांसीसी नागरिक, दो इजरायली-जर्मन नागरिक और छह इजरायली-अर्जेंटीना नागरिक शामिल हैं।

7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल पर अपने घातक हमले में हमास आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए जाने के 52 दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

–आईएएनएस

सीबीटी


Related Articles

Latest News