Vaibhav Suryavanshi का तूफान देख गदगद हुए इरफान पठान; कर दी बड़ी मांग’ इसे अभी टीम इंडिया की कैप दे दो…

Vaibhav Suryavanshi को लेकर Irfan Pathan ने की बड़ी मांग

दरअसल, इरफान पठान ने कहा, इरफान पठान ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में जो कहा, वह हर क्रिकेट फैन का दिल जीत रहा है। वैभव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “सूर्यवंशी किस्मत के धनी हैं। 15 साल की उम्र में व्हाइट बॉल क्रिकेट में जो वो कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि हमने पहले कभी किसी को ऐसा करते देखा है।”

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की चाहत है कि सेलेक्टर्स को अब इंतजार नहीं करना चाहिए और वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप दे देनी चाहिए। आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई के खिलाफ वैभव ने मैच खेलते हुए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज की पहली ही गेंद पर करारा छक्का जड़ दिया, जो सीधे जाकर दर्शक दीर्घा में गिरा। उन्होंने मैच में 14 गेंद क सामना करते हुए 39 रन की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के बाद अब इरफान पठान ने उनको लेकर बीसीसीआई से उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की मांग की।

पठान ने बताया कि यह युवा खिलाड़ी खास तौर पर इस पल का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस 15 साल के ‘वंडर किड’ ने कहा था, मैं जसप्रीत बुमराह का इंतजार कर रहा हूं। पिछले साल मैं उनकी गेंद पर आउट हो गया था, लेकिन इस साल मैं आऊंगा और उन्हें शॉट मारूंगा। और देखिए, उसने बुमराह की पहली ही गेंद पर शॉट जड़ दिया।

पठान जिस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, वो ये थी कि सूर्यवंशी ने बुमराह जैसे दिग्गज को भी सोच में डाल दिया। पठान ने कहा,

वैभव-यशस्वी के तूफान में उड़ी मुंबई टीम

लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते मैच दो घंटे और 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ था, जिसके कारण मैच को 11-11ओवर का कर दिया गया। वैभव (39 रन, 14 गेंद, 5 छक्के, 1 चौके) और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद में 4 छक्के और 10 चौके से नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिससे राजस्थान ने पांच ओवर में 80 रन जोड़े और 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की टीम के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

Related Articles

Latest News