ईरान-इजरायल युद्ध अपडेट

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान—”ईरान के पास अमेरिकी सेना तब तक तैनात रहेगी, जब तक ‘वास्तविक समझौता’ नहीं हो जाता”

ईरान और अमेरिका के बीच हुआ दो हफ्ते का युद्धविराम अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच, इज़राइल ने लेबनान पर जोरदार बमबारी की है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।


तनाव बढ़ने के संकेत:
लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इज़राइल पर रॉकेट दागे,सीज़फायर के बावजूद हमले जारी रहने से समझौते पर संकट,
अमेरिका और ईरान के बीच कुछ शर्तों को लेकर मतभेद


स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर अपडेट:
ईरान ने जहाजों के लिए वैकल्पिक रास्तों का ऐलान किया है,क्योंकि मुख्य मार्ग में समुद्री बारूदी सुरंगों का खतरा बताया गया है।हालांकि, ईरान ने अस्थायी रूप से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को खोलने पर सहमति दी है,यह वही मार्ग है, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई होती है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के पास तैनात रहेगी, जब तक एक “ठोस और वास्तविक समझौता” नहीं हो जाता।

दोनों देशों—अमेरिका और ईरान—ने युद्धविराम को अपनी जीत बताया है,लेकिन जमीनी हालात अब भी बेहद नाजुक बने हुए हैं यह संघर्ष अब तक हजारों लोगों की जान ले चुका है और पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डाल रहा है।

फिलहाल दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह युद्धविराम कायम रह पाएगा,
या एक बार फिर हालात बड़े संघर्ष की ओर बढ़ेंगे।

Related Articles

Latest News