Iran Israel War Hindi ईरान इजरायल युद्ध से पूरे खाड़ी के क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हो गये हैं लेकिन दोनों पक्षों को कोई खास हानि नहीं हुई। ईरान ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र का एक जिम्मेदार सदस्य है और इसके नियमों के पालन करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस बयान में इजरायल की सरकार की खूब निंदा की गई और उसे अंतरराष्ट्रीय कानून को तोड़ने वाला बताया।
