शासन ने एडीजी यूपी 112 अशोक कुमार को हटा दिया है। एडीजी प्रशासन नीरा रावत को एडीजी यूपी 112 बनाया गया है। महिला कर्मियों के विवाद का जल्द निस्तारण कराने व उन्हें समझाने के लिए एक महिला अधिकारी को पहली बार यूपी 112 की कमान सौंपी गई है। शासन ने इसके अलावा कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार से डीजी सीबीसीआईडी का पदभार ले लिया है।
