आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन: फाइनल में जगह बनाने से चूके भारतीय स्कीट शूटर

[ad_1]

202605053776976

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन के दूसरे दिन, भारतीय स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला दोनों ही इवेंट्स के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। भारतीय खिलाड़ियों में ओलंपियन मिराज अहमद खान और रायजा ढिल्लों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।

कजाकिस्तान स्थित अल्माटी में असानोव शूटिंग क्लब में जारी प्रतियोगिता में मिराज, जिन्होंने सोमवार को 75 में से 71 का स्कोर करके दूसरे दिन की शुरुआत 26वें स्थान पर की थी, उन्होंने आखिरी दो सीरीज में 23 और 25 का स्कोर किया। इसके साथ मिराज ने क्वालिफिकेशन राउंड कुल 119 अंकों के साथ 18वें स्थान पर समाप्त किया। रैंकिंग प्वाइंट्स के लिए खेल रहे भवतेग सिंह गिल दूसरे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे, जिन्होंने कुल 119 (24, 24, 23, 24, 24) का स्कोर किया और मिराज से एक स्थान नीचे 19वें स्थान पर रहे।

ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरूका ने चौथी सीरीज की शुरुआत पूरे 25 अंकों के साथ की और उसके बाद 23 अंकों की एक और सीरीज खेली। इस तरह उन्होंने इस सीजन का अपना पहला वर्ल्ड कप कुल 117 अंकों के साथ 38वें स्थान पर समाप्त किया।

इस मुकाबले में शामिल तीसरे भारतीय खिलाड़ी और नेशनल चैंपियन गुरजोत सिंह खंगुरा ने अपनी आखिरी दो सीरीज में 22 और 23 का स्कोर किया। इसके साथ ही वे कुल 115 अंकों के साथ 54वें स्थान पर रहे। रैंकिंग प्वाइंट्स के लिए खेल रहे अभय सिंह सेखों ने चौथी और पांचवीं सीरीज में 23 और 20 का स्कोर किया। इस तरह उन्होंने कुल 113 अंकों के साथ 71वां स्थान हासिल किया।

महिलाओं के इवेंट में, गनेमत सेखों, जो पहले दिन टॉप आठ स्थानों से ठीक एक स्थान नीचे थीं, अपनी आखिरी दो सीरीज में सिर्फ 22 और 20 का स्कोर ही कर पाईं, जिससे वे कुल 112 अंकों के साथ 33वें स्थान पर खिसक गईं। भारतीय एथलीट्स में रायजा ढिल्लों 115 (22, 23, 24, 23, 23) अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहीं, जो सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

परिनाज धालीवाल ने आखिरी दो सीरीज में 24 और 22 का स्कोर करने के बाद 112 अंकों के साथ 32वें स्थान पर रहते हुए गनेमत से ठीक एक स्थान ऊपर फिनिश किया। रैंकिंग अंकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहीं वंशिका तिवारी 112 अंकों के साथ 29वें, जबकि रश्मि राठौर 102 अंकों के साथ 47वें पायदान पर रहीं।

–आईएएनएस

आरएसजी

[ad_2]

Related Articles

Latest News