सिंगापुर में बस में आग लगने से एक भारतीय लड़की की मौत


सिंगापुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर से कुआलालंपुर जा रही एक बस की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई। इस घटना में 17 साल की एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जनवरी को लगभग 3.50 बजे 28 यात्रियों के साथ बस उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रही थी।

अलोर गाजा जिला पुलिस प्रमुख अधीक्षक अरशद अबू ने कहा कि भारतीय लड़की इस हादसे में जल गई और इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेलाका अस्पताल भेज दिया गया है।

तीन घायल यात्री, जो बस की पिछली सीट पर थे और जल गए थे, उन्हें इलाज के लिए अलोर गाजा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रमुख ने सीएनए को बताया कि घायल यात्री परिवार के सदस्य हैं, जिनमें से एक सिंगापुर का नागरिक है।

पुलिस जांच के अनुसार, बस मोटरसाइकिल से टकरा गई और उसे कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई और फिर बस में आग लग गई।

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News