वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच मजबूत है भारतीय अर्थव्यवस्था, ट्रेडर अब एक्सपोर्टर बनकर करें तरक्की

 केन्द्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जें सिंघी ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से उद्योग-कारोबार को नई ताकत मिलने जा रही है। दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध-अराजकता के हालात हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है। ट्रेडर एक्सपोर्टर बनकर आर्थिक तरक्की करे, व्यापार-उद्योग नए रास्तों पर आगे बढ़े, इसके लिए सरकार स्पष्ट नीति, नियत और निर्णय के साथ काम कर रही 

बरेली में परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज सभागार में आयोजित व्यापारी उद्योगपति एवं सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि औद्योगिक एवं कारोबारी विकास की प्रथम आवश्यकता मजबूत कानून और व्यवस्था होती है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने यूपी में सुरक्षित माहौल दिया है। 

यूपी में बने अत्याधुनिक हथियार ऑपरेशन सिंदूर जैसे मोर्चों में दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं। सिंघी बोले एक समय गुजरात का भी माहौल खराब था कर्फ्यू लगते थे, रथ यात्राएं रोकी जाती थी। असुरक्षा के साथ बिजली पानी के संकट थे। 2001 में जैसे ही नरेंद्र मोदी वहां के सीएम बने तो सब कुछ ठीक होता चला गया। वाइब्रेंट गुजरात बन गया। दुनिया भर के निवेशक जुट गए। यूपी की कहानी भी गुजरात जैसी ही है पहले यहां कैसी अराजकता थी, कौन नहीं जानता। 2017 के बाद तस्वीर बदल गई। सीएम योगी ने उद्योग व्यापार को सुरक्षित माहौल दिया और राज्य अब आर्थिक उन्नति की नई इबादत लिख रहा है। 

Related Articles

Latest News