Monday, February 23, 2026

सिंगापुर में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल


सिंगापुर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। 2022 में एक नाइट क्लब में एक ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक भारतीय नागरिक को चार साल जेल और छह बेंत की सजा सुनाई गई है। आरोपी स्टूडेंट पास पर सिंगापुर में था।

ईश्वर रेड्डी नाम के छात्र को छेड़छाड़ के आरोप में दोषी ठहराया गया और 20 अगस्त, 2022 को घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत में बताया गया कि रेड्डी टर्फ क्लब रोड के एक रेस्तरां में पीड़िता के करीब उस समय गया जब वह नशे में थी और अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी।

आरोपी का करीब आना पीड़िता को असहज महसूस करा रहा था। उसने उससे किसी भी तरह की बात और मदद लेने से मना कर दिया और अपने दोस्त को मैसेज के जरिए इस घटना के बारे में बताया।

उप लोक अभियोजक जॉन लू ने अदालत को बताया कि रेड्डी ने जबरन पीड़िता को कुर्सी से उठाया और रेस्तरां से बाहर ले गया।

लू ने कहा, ”इस दौरान पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना।”

वहीं मैसेज पढ़ने के बाद पीड़िता का दोस्त उसे ढूंढता हुआ रेस्तरां से बाहर आ गया और दूर एक खुले मैदान में दोनों को देखा।

दोस्त ने पुलिस को बुलाया और रेड्डी को गिरफ्तार कराया।

लू ने अदालत से रेड्डी को चार साल की जेल और छह बेंत की सजा देने का आग्रह करते हुए कहा, ”पीड़िता के साथ बातचीत के दौरान, आरोपी ने देखा होगा कि वह नशे में है, अकेली और कमजोर है, यही वजह है कि आरोपी ने उसका फायदा उठाया।”

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News