India vs Pakistan World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा है

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया. बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की और पूरी पाक टीम को 191 रनों पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट हुए. पाकिस्तान ने सिर्फ 36 रनों की भीतर अंतिम आठ विकेट गंवाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए

Related Articles

Latest News