India Energy Week 2024 ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करना प्रधानमंत्री का प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुएभारत ऊर्जा सप्ताह 2024 6 से 9 फरवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी मंगलवार को गोवा दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर पीएम मोदी 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
