भारत ने कई मौकों पर साफ कहा है कि सीमा पर शांति के बगैर दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन कई बार कह चुका है कि भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध केवल सीमा की स्थिति से निर्धारित नहीं होते हैं। दोनों देश बेहतर प्रबंधन के जरिये सीमा पर सामान्य स्थिति कायम रख सकते हैं।
