भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों में रक्षा सहयोग को मुख्य स्तंभ के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने जबकि जर्मनी का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के विदेश सचिव बेनेडिक्ट जिमर ने किया। दोनों ओर से कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा संबंधी मुद्दों पर बातचीत की गई। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बात की।
