विराट कोहली अपने बर्थडे के दिन ईडन गार्डन्स पर छाए रहे। कोहली ने पहले बल्लेबाजी में अपने वनडे करियर का 49वां शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद फील्डिंग में विराट कोहली पूरे समय छाए रहे। उन्होंने शाहरुख खान की नई फिल्म जवान के गाने चलेया पर अपने डांस मूव्स दिखाए और फैंस को दीवाना बना दिया। कोहली का वीडियो वायरल हो गया है।
