भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 397/4 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने न्यूजीलैंड को मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार पटखनी दी।
