हैदराबाद: टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड से 28 रनों से हार मिली। पहली पारी में लीड लेने के बाद मैच गंवाने के दर्द से भारतीय खिलाड़ी उबरे भी नहीं थे कि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने फटकार लगा दी। बुमराह पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।
