भारत और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अहमदाबाद के इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच काली मिट्टी वाली पिच पर होगा जिस पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। टॉस जीतकर कप्तान इस मैदान पर पहले बैटिंग करना चाहेंगे।
