हाई राइज सोसायटी में होली की मस्ती में बच्चों ने फेंका दोस्त को होलिका में, पैर जले


ग्रेटर नोएडा, 25 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सोसायटी के अंदर होली की मस्ती में कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को होलिका में फेंक दिया। पीड़ित के पैर बुरी तरह से जल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गौरसिटी गेलेक्सी 1 का बताया जा रहा है। कुछ बच्चों ने शरारत करते हुए अपने ही दोस्त को जलती होलिका में फेंक दिया। बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जल गए। आसपास सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद थी। सब लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे और होली खेल रहे थे। फिलहाल गनीमत यह रही कि रात में जली होलीका की आग काफी कम हो चुकी थी वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेजे


Related Articles

Latest News