Bihar Politics राजद की भव्य रैली के बाद यह संकेत मिल रहा है कि तमाम दिग्गज नेता टेंशन में हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के तमाम करीबियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं इसको लेकर बयानबाजी भी तेज है। अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू द्वारा वेटेनरी कॉलेज मैदान में पिछले दिनों आयोजित भीम संसद व कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह से भी कम भीड़ थी गांधी मैदान में।
