Tuesday, February 24, 2026

सीतापुर में युवक ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की, बाद में खुद को भी उड़ाया


सीतापुर, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। नशेड़ी युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली।

युवक ने शनिवार तड़के वारदात को अंजाम दिया। घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ, इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। परिवार के लोग उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसकी को लेकर रात में विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार तड़के यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News