बिहार के कटिहार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मधुरा पंचायत में 55 वर्षीय अधेड़ की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुत्रवधू ने प्रेमी संग इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
