गोरखपुर में सीएम योगी ने पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह की दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

केसरिया न्यूज़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद गोरखपुर में सरस्वती विद्या मन्दिर बालक इण्टर कॉलेज परिसर पहुंच कर पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री नरेन्द्र सिंह की दिवंगत पत्नी श्रीमती गोदावरी सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने दिवंगत श्रीमती गोदावरी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Articles

Latest News