केसरिया न्यूज़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पिपराइच, जनपद गोरखपुर के लुहसी गांव के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्व0 श्री मार्कण्डेय यादव के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व0 श्री मार्कण्डेय यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

