दिल्ली में व्यक्ति ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान


नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में छत के पंखे से लटका हुआ मिला।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान करावल नगर निवासी राहुल पंवार के रूप में हुई।

पुलिस को सुबह करीब 7.40 बजे एक शव के लटका हुआ होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शख्स मफलर से पंखे से लटका हुआ है।

पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा, ”क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।”

शुरुआती जांच के दौरान डीसीपी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि ऐसा लगता है कि मृतक ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे और वापस नहीं कर पाया था।

राहुल पंवार को बस ऑपरेटरों द्वारा ‘संविदा संग्रह प्रबंधक’ के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बच्ची है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News