विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। अब नए सिरे से परीक्षा का आयोजन होगा। विधानसभा के अवर सचिव के हवाले से मंगलवार को जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है। जब यह प्रक्रिया शुरू हुई थी उस समय के विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर इसे रोकने की मांग की थी। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया था।
