बिहार में बहू को प्रेमी से मिलने का किया विरोध, ससुर की हुई हत्या


कटिहार, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले में एक ससुर को बहू के पराए मर्दों से मिलने का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की बहू और उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव की है, जहां एक घर से पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम (55) का शव बरामद किया। तस्लीम की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी।

पुलिस ने तत्काल मामले में जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की बहू जमीला खातुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में संदलपुर के मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अकमल और जमीला खातून शामिल हैं। बताया जाता है कि मृतक की बहू का आलिम के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी मृतक को लग गई थी और वह इसका विरोध करता था।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम


Related Articles

Latest News