बिहार में जाति आधारित गणना (Caste Based Survey) के तहत जुटाए गए आर्थिक आंकड़े सामने आए हैं। नीतीश सरकार इन आंकड़ों की रिपोर्ट सदन में रखेगी। इनसे जान सकते हैं कि प्रदेश में किस जाति में कितने लोग गरीबी में जीवन जी रहे हैं। प्रदेश सरकार दावा कर चुकी है कि इन आंकड़ों को आधार बनाकर वह अपनी योजनाएं बनाएगी।
