टीएमसी में फूट पर इमरान मसूद का तंज, 'अलग गुट भाजपा का प्रॉक्सी'

[ad_1]

202606063816178

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। टीएमसी के भीतर मतभेदों और राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों को कमजोर करने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

इमरान मसूद ने आईएएनएस से कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ इस तरह का खेल खेलना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा पर आरोप लगते हैं, तो वह अपने हितों के लिए ‘प्रॉक्सी’ तैयार करती है। तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि वहां की राजनीति में जगह बनाने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा वहां की राजनीतिक संस्कृति में खुद को स्थापित नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उनके अनुसार, इस तरह की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती है और समाज में दूरी पैदा करती है।

टीएमसी में टूट को लेकर इमरान मसूद ने साफ शब्दों में कहा कि तृणमूल कांग्रेस का अलग हुआ गुट भाजपा का ही ‘प्रॉक्सी’ है। उन्होंने कहा, “उन्हें भाजपा से अलग मत समझिए। वे भाजपा के ही लोग हैं।”

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें संजय राउत ने कहा था कि कांग्रेस छोड़कर गए दलों को फिर से एकजुट होना चाहिए। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आज देश के लोग यह समझ रहे हैं कि राहुल गांधी किस तरह संघर्ष कर रहे हैं। इमरान मसूद ने कहा कि देश को ईमानदारी से नेतृत्व देने की क्षमता राहुल गांधी के भीतर है और फिलहाल उन्हें किसी अन्य नेता में यह क्षमता नजर नहीं आती।

–आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News