गाजियाबाद में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार


गाजियाबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने अवैध रूप से संचालित तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया है। फैक्ट्री से 8 अवैध तमंचे, 25 अर्द्धनिर्मित तमंचे और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि, दूसरा फरार है।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर टीम ने जंगल में बने कमरे में दबिश दी। मौके से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने सूफियान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, शोएब फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News