अपने करियर में मैं 'अनदेखी 3' जैसा प्रोजेक्ट करना चाहती थी : हेली दारूवाला


मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस हेली दारूवाला, जो अपनी अगली सीरीज ‘अनदेखी 3’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ने कहानी को रोमांचकारी बताया है।

शो में हेली महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, हालांकि उन्होंने भूमिका के बारे में जानकारी को गुप्त रखा है।

जिस चीज ने उन्हें इस भूमिका की ओर आकर्षित किया वह थी शो की स्क्रिप्ट और कहानी।

हेली ने कहा, “‘अनदेखी’ एक बेहद लोकप्रिय शो है और मुझे सीजन 3 का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। टीम ने कहानी को रोमांचकारी बनाए रखने का शानदार काम किया है और यह उस तरह का प्रोजेक्ट है जिसकी मैं तलाश कर रही थी।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जिस तरह से मेरे ट्रैक ने आकार लिया है, उससे मैं बेहद खुश हूं और मैं 10 मई को दर्शकों द्वारा इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

‘अनदेखी 3’ 10 मई को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News