कांग्रेस के कार्यवाहक प्रधान रमन भल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के मामले में केंद्र सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण है। यहां पंचायत और निकाय चुनाव कराने के लिए दो अलग-अलग संस्थाएं हैं जो संवैधानिक नियमों के खिलाफ है। पंचायत और निकाय चुनाव भी टाले जा रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि यहां लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी मिलकर आगे बढ़ें।
