'आर्या 3' में मुझे अपने किरदार का 'नो-नॉनसेंस एटीट्यूड' बहुत पसंद आया : माया सराओ


मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। थ्रिलर ड्रामा ‘आर्या 3’ में माया बिश्नोई की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस माया सराओ ने अपने और किरदार के बीच समानताओं पर खुलकर बात की।

शो में माया बिश्नोई आर्या (सुष्मिता) और हिना खान (सुगंधा गर्ग द्वारा अभिनीत) की सबसे अच्छी दोस्त है।

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, माया ने कहा: “मुझे उसका ‘नो-नॉनसेंस एटीट्यूड’ पसंद आया और मैं समझ सकती हूं कि उसे अपने इस एटीट्यूड की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैंने जानबूझकर इस भूमिका को ‘अपनाने’ की कोशिश नहीं की, क्योंकि यह रियल लाइफ में उस तरह से काम नहीं करता है।”

उन्होंने कहा, ”मैंने उन अनुभवों की कल्पना करने और जीने का प्रयास किया जिनका सामना माया ने कभी नहीं किया था, लेकिन माया नाम के पात्र ने ऐसा किया।

उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी, यह तय करना एक चुनौती होती है कि वह आंतरिक प्रेरणा कहां से प्राप्त की जाए।”

तीसरे सीजन में, आर्या की नजर ड्रग्स सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन पर है, लेकिन इला अरुण उसे रोक लेती है, जो खुद सप्लाई साइड में निर्विवाद रानी है।

राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित, ‘आर्या 3’ 3 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News