मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सिंगर श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन और टीनएज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि टीनएज में लिया गया उनका एक फैसला उनके पिता और दिग्गज अभिनेता कमल हासन को बिल्कुल पसंद नहीं आया था, जिसके चलते वह काफी गुस्सा हो गए थे।
दरअसल, श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान एक फैन ने उनसे उनके पर्सनल स्टाइल और बॉडी पियर्सिंग को लेकर सवाल पूछा। इस पर जवाब देते हुए श्रुति ने बताया कि उन्होंने टीनएज में बेली बटन की पियर्सिंग कराई थी।
श्रुति ने अपने जवाब में एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, ”यह फैसला मेरे टीनएज की शरारत का हिस्सा था। 19 साल की उम्र में मैंने बेली बटन की पियर्सिंग कराई थी। मेरे इस फैसले पर मेरे अप्पा काफी गुस्सा हुए थे।”
अभिनेत्री ने कहा कि ज्यादातर लोग टीनएज में ऐसे फैसले लेते हैं, जिन पर बाद में परिवार अलग प्रतिक्रिया देता है।
बता दें कि श्रुति हासन हमेशा से अपने अलग और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती रही हैं।
इसको लेकर एक फैन ने उनसे उनका हेयर केयर रूटीन के बारे में पूछा, जिस पर श्रुति ने बताया कि पिछले पांच सालों में वह किसी भी हेयर सैलून नहीं गई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बालों की देखभाल खुद ही करती हैं और जरूरत पड़ने पर खुद ही बाल काटती और ट्रीट करती हैं।
श्रुति ने कहा, ”आखिरी बार मैंने बालों को 2017 में कलर कराया था, और उसके बाद से मैंने किसी तरह का प्रोफेशनल हेयर ट्रीटमेंट नहीं लिया है। मैं अपने बालों और लुक्स के साथ खुद एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हूं। कभी बालों में घर का बना मास्क लगाती हूं, तो कभी खुद ही काट लेती हूं।”
–आईएएनएस
पीके/पीएम
