तस्करी के लिए लाई गई सैकड़ों लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार


नोएडा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सख्ती के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 घंटे में चार अलग-अलग मामलों में सैकड़ों लीटर शराब के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में बिसरख पुलिस ने प्रकाश सिंह को गिरफ्तार करके 44 पेटी शराब और बिना नंबर वाली ई-रिक्शा जब्त किया। दूसरे मामले में रबूपुरा पुलिस ने दीपक नामक आरोपी को गिरफ्तार करके 140 लीटर कच्ची शराब, 5 किलो यूरिया, 250 ग्राम नौसादर, 2 किलो गुड़ समेत अन्य सामान जब्त किए। पुलिस फरार आरोपी तेजराम और एक अन्य अज्ञात का पता लगा रही है।

एक अन्य मामले में जेवर पुलिस ने करन और सौरभ को गिरफ्तार करके करीब 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इसके अलावा सेक्टर-63 थाना पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार करके अवैध शराब बरामद किए।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News