अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के करीबी गुड्डा देवी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद से काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। देर शाम गुड्डा देवी के घर की एक दीवार तोड़ी गई, जिसमें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
