भाजपा विरोधी अन्य दलों की बात करें तो उनमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और स्टालिन की द्रमुक ही बेहतर स्थिति में दिख रही है। आंध्र में जगनमोहन रेड्डी में भी थोड़ा दम दिख रहा है। बिहार में भी मुकाबला जोरदार हो सकता है। बीजू जनता दल यानी बीजद भी ओडिशा में बड़ी राजनीतिक ताकत है लेकिन उसकी भाजपा के साथ गठबंधन की बातें चल रही हैं।