अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के योगदान की सराहना करते हुए प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सांसद ने प्रतिनिधि सभा में हिंदू-विरोधी कट्टरता नफरत और मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव कांग्रेसी श्री थानेदार द्वारा बुधवार को पेश किया गया जिसे निगरानी और जवाबदेही को लेकर बनी सदन समिति को भेजा गया। प्रस्ताव में एफबीआई की घृणा अपराध सांख्यिकी रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया है।
