मक्का की पवित्र तीर्थयात्रा पर हैं हिना खान


मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस हिना खान रमजान के पवित्र महीने के दौरान सऊदी अरब के मक्का की पवित्र तीर्थयात्रा पर हैं। उन्‍होंने अपना 27वां रोजा पूरा करतेे हुए कहा कि या अल्लाह हमारी दुआओं को स्वीकार करो।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ‘मक्का मस्जिद-अल-हरम’ से कई तस्वीरें शेयर की।

पहली तस्वीर में पवित्र कुरान की झलक है और फिर हिना की सेल्फी है। इसमें तीर्थस्थल की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया, “अल्हम्दुलिल्लाह 27वां रोजा, आज सुबह अल्लाह के घर में कुरान पाक का आखिरी, 30वां पारा पूरा किया, या अल्लाह हमारी दुआओं को स्वीकार करो और जो बीत चुका है उससे बेहतर बनाओ, आमीन।”

हिना अगली बार अंग्रेजी और हिंदी द्विभाषी फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ से पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू कर रही हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News