Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन का धीरज साहू से सामने आया कनेक्शन, बीजेपी ने I.N.D.I. गठबंधन को बताया ‘दीमक एलायंस
कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इसी मामले में ईडी ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू को समन भेजा है। एजेंसी हेमंत सोरेन से जुड़े धनशोधन मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। दरअसल धरीज साहू के आवास पर बीते दिसंबर में आयकर विभाग की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी हुई थी।