केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय उच्च शिक्षा आयोग के गठन को लेकर विधेयक को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। यूजीसी एआइसीटीई और एनसीटीई की स्थान पर अब संसद द्वारा HECI विधेयक पारित हो जाने के बाद गठित किया जाने वाला भारतीय उच्च शिक्षा आयोग कार्य करेगा।
