पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से तबाही, दो की मौत

[ad_1]

3e1d1fa2ba6661c0c01924b8e9ede8fa 55mWJdn

इस्लामाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और तूफान के कारण हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के दैनिक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने बताया कि मौतें मरदान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुईं, जबकि घायल लोग बट्टाग्राम, स्वात और मरदान इलाके से हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से घरों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ है।

शांगला में तीन घर पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि बट्टाग्राम में एक घर पूरी तरह गिर गया। इसके अलावा 27 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इनमें तोरघर के पांच घर, स्वात के दो घर, ऊपरी दीर का एक घर और मरदान का एक घर शामिल है। शांगला में एक स्कूल को भी नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 23 मई तक देश के ऊपरी हिस्सों में धूल भरी आंधी और बीच-बीच में बारिश होती रहेगी।

इससे पहले अप्रैल में भी खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, मोहमंद और नौशेरा जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल हुए थे।

‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि पेशावर के मट्टानी इलाके में छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मोहमंद जिले में बारिश से जुड़ी एक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

इसी तरह एक और घटना में पांच लोग घायल हुए। बाजौर के सरा खावा इलाके में बारिश के कारण एक कमरा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, मोहमंद जिले के दवेजाई दावत कोर इलाके में छत गिरने की घटना में चार लोग घायल हुए।

इसके अलावा, बारिश के कारण कई जगहों पर पशुधन की मौत हो गई और खड़ी फसलें भी नष्ट हो गईं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ।

–आईएएनएस

एवाई/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News