उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम का रुख पूरी तरह से बदला है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। पिछले तीन-चार दिनों से लू का कहर भी जारी है। चिलचिलाती धूप आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाए है। गर्मी के इस संकट से फिलहाल सप्ताह भर कोई बड़ी राहत की संभावना नहीं है। बल्कि मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 24 जून तक लू चलने का अलर्ट जारी कर रखा है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी उम्मीद है। लेकिन ठीक-ठाक बारिश के लिए अभी कम से कम दो सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
रविवार-21 जून को यूपी के अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ में आज-रविवार का अधिकत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा में नमी उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 24 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में ज्यादा तपिध बढ़ेगी। हालांकि कुछ हिस्सों में हलकी-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बांदा में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के साथ लू का दौर जारी है। बांदा इस बार यूपी का सबसे गर्म जनपद बना रहा है।
