ह लीफंग ने वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन में भाषण दिया


बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन 2 और 3 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वित्तीय कार्य समिति के सचिव ह लीफंग ने इसमें भाषण दिया।

इस मौके पर ह लीफंग ने कहा कि वित्तीय प्रणाली को संजीदगी से पार्टी के निर्माण के बारे में शी चिनफिंग की विचारधारा और सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में शी चिनफिंग का भाषण सीखना होगा और इसे वर्तमान व आने वाले समय में महत्वपूर्ण राजनीतिक मिशन मानना होगा।

ह लीफंग ने कहा कि वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य को मजबूती से बढ़ाने के साथ प्रबंधन व्यवस्था में सुधार करना होगा। इसके साथ ही दूसरी छमाही में मुख्य वित्तीय कार्य अच्छे से पूरा करने की आवश्यकता है, ताकि पूरे साल का आर्थिक लक्ष्य हासिल करने और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत करने के लिए मजबूत वित्तीय समर्थन किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News