हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले होना तय है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग की हिदायतों के बाद सरकार को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अकेले पुलिस ही नहीं बल्कि सिविल प्रशासन व दूसरे विभागों के अधिकारियों के भी तबादले संभव है।
