कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में AICC महासचिवों प्रभारियों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में विधानसबा दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई हैं। इस बैठक के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी से मिली जिम्मेदारियों को लेकर बात की।
