अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) व विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की हमेशा पक्षधर रही है। वह इस बार के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। लांबा ने दावा किया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसमें कांग्रेस महिलाओं को सबसे अधिक टिकट देगी।
