Friday, February 13, 2026

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दूसरे कार्यकाल में पांचवीं बार बजट पेश किया। इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मेरे लिए लगातार पांचवीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह बजट एक लाख 89 हजार करोड़ रुपये का है। जोकि पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है, इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं है मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज के ब्याज और पेनल्टी माफी का एलान किया। मनोहर लाल ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, दर्द समझता हूं। मैंने खुद हल चलाया है और खेती की है। हरियाणा में शहरी विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 7,276.77 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया जाएगा।

Related Articles

Latest News