अमेरिका में हवाई के काहुलुई हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग कराई गई। इस दौरान एक यात्री और पांच फ्लाइट अटेंडेंट सहित कुल छह लोग घायल हो गए। अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा कि लॉस एंजिल्स से माउई तक सेवा के साथ अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 271 को OGG में उतरने पर एक समस्या का सामना करना पड़ा।
